Home > Archived > मप्र में पहली बार होगा दक्षिण एशियाई देशों के स्पीकरों का सम्मेलन

मप्र में पहली बार होगा दक्षिण एशियाई देशों के स्पीकरों का सम्मेलन

मप्र में पहली बार होगा दक्षिण एशियाई देशों के स्पीकरों का सम्मेलन
X


इन्दौर । इंदौर में पहली बार दक्षिण एशियाई देशों के स्पीकरों का सम्मेलन इंदौर में 18 और 19 फरवरी, 2017 को आयोजित हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि यह सम्मेलन देश के बड़े शहरों, दिल्ली, मुम्बई, गोवा जैसे शहरों में आयोजित होता रहा है।
प्रदेश में पहली बार दक्षिण एशियाई देशों के स्पीकरों का सम्मेलन इंदौर में आयोजित होगा।

इस सम्मेलन में सभी सार्क देशों के स्पीकर्स भाग लेंगे और कई सत्रों में इस सम्मेलन में लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्था पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न देशों में प्रचलित संसदीय व्यवस्थाओं पर तुलनात्मक विचार-विमर्श होने की भी संभावनायें हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। विभिन्न देशों के सभी गणमान्य प्रतिनिधि इसमें सम्मिलित हो रहे हैं। कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुये आयोजित किया जायेगा। इसमें प्रदेश के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी प्रस्तुत किया जायेगा। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ भोजन व्यवस्था को भी व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन होटल रेडीसन ब्लु में आयोजित किये जाने की संभावना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये अम्बर गार्डन और होटल ग्रांड भगवती में किया जा सकता है।

लोकसभा सचिवालय के महासचिव अनूप मिश्रा ने कहा कि इस सम्मेलन के आयोजन के लिये मध्यप्रदेश शासन के साथ-साथ प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ निरंतर सम्पर्क में रहेगा और आने वाले अतिथियों के संबंध में भी समस्त जानकारी मध्यप्रदेश शासन को तुरंत उपलब्ध करा दी जायेगी। व्यवस्थाओं के लिये सचिवालय के अधिकारी इंदौर में ही उपस्थित रहेंगे और 16 फरवरी,2017 को व्यवस्थाओं के लिये एक दल इंदौर में 20 फरवरी, 2017 तक स्थायी रूप से रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी,2017 को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होटल रेडिसन ब्लू में होगा। सभी अतिथियों का आगमन 17 फरवरी ,2017 को होगा और प्रतिनिधि दलों का पंजीयन भी उसी दिन होटल रेडिसन में होगा। 18 फरवरी, 2017 को दोपहर 12 बजे सम्मेलन के प्रस्तावना सेशन का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे ढ़ांका घोषणा-पत्र के फालोअप पर विचार विमर्श किया जायेगा। दोपहर डेढ़ बजे मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अतिथियों को दोपहर भोज दिया जायेगा। अपरान्ह साढ़े तीन बजे से पहले सेशन का आयोजन होगा और शाम 5 बजे से दक्षिण एशियाई देशों के बीच क्षेत्रीय समन्वय पर विचार-विमर्श किया जायेगा। शाम साढ़े 5 बजे हुसेन चौधरी आईपीयू प्रेसीडेंट द्वारा स्वनिर्धारण टूलकिट को लांच किया जायेगा। शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

19 फरवरी, 2017 को सुबह 10 बजे सेमीनार के सेशन में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं पर सेमीनार होगा,जिसमें क्षेत्रीय संसदीय समन्वय के अवसर पर विचार होगा। दोपहर 12 बजे सम्मेलन के समापन समारोह होगा। दोपहर डेढ़ बजे लंच होगा। अपरान्ह तीन बजे से इंदौर के स्थानीय ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण होगा। शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा अतिथियों को रात्रि भोजन दिया जायेगा। 20 फरवरी, 2017 को सुबह 8 बजे अतिथियों को माण्डू भ्रमण के लिये ले जाया जायेगा। वहां से शाम पांच बजे इंदौर के लिये वापसी होगी। रात 8 बजे होटल रेडिसन में रात्रि भोजन का आयोजन किया जायेगा। मुख्य सचिव बी.पी. ने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों का स्पीकरों के सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश में होना हमारे लिये गौरव की बात है। इस कार्यक्रम को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निर्देशन में किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। इसके लिये लोकसभा सचिवालय के साथ मध्यप्रदेश प्रशासन पूरी तरह सम्पर्क में रहेगा और जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उनका पूर्णता: पालन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी क्षेत्रीय संस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया जायेगा। भोजन में भी सभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भोजन का मीनू सम्मिलित होगा।

अन्य ख़बरे....

आर्थिक क्रांति की संवाहक है जनता : शिवराज सिंह चौहान

हिन्दुत्व का सार आध्यात्मिक लोकतंत्र

Updated : 30 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top