Home > Archived > अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी
X

भिण्ड। भारौली थानांतर्गत ग्राम मुसावली में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की। जानकारी के अनुसार ग्राम मुसावली निवासी सोनकली पत्नी जीतू बघेल ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा ली। जब इस घटना के बारे मेें महिला के परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत भारौली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Updated : 8 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top