Home > Archived > उत्तर प्रदेश में बादल छाए, बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की सम्भावना है। दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरूवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.1 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated : 15 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top