Home > Archived > शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाऐं...

शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाऐं...

शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाऐं...
X


शनिदेव को क्रोधित स्वभाव और गलती की सजा देने वाला देवता माना जाता है। वहीं अगर कोई भाग्य संवार सकता है तो वो भी शनिदेव ही हैं अगर किसी पर शनिदेव अपनी कृपा कर दें तो उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं। उसका घर धन-धान्य से भर जाता है। अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो पुराणों में शनि देव को खुश करने वाले इन उपायों को अपनाऐं.....


शनिवार के दिन सुबह उठकर अपने शरीर पर हल्का सरसों का तेल लगाऐं। इसके बाद काले तिल के बीज और सुगन्घित फूलों से मिश्रित शुद्ध पानी से स्नान करें।

शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि देव को तेल चढ़ाते समय मंत्र का जाप करें।

शनि देव को शांत रखने के लिए शनिवार को उपवास रखें। इस दिन केवल एक बार भोजन करना चाहिए जिसमें दूध, फल और जूस का सेवन करें।

शनिवार को ब्रह्माण को काला कंबल, कपड़ा या लोहा दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि हमेशा आप पर बनाए रखते हैं।

Updated : 14 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top