Home > Archived > बीहड़ों को कृषि योग्य बनाने के लिए प्रयास जारी: नरेन्द्र सिंह

बीहड़ों को कृषि योग्य बनाने के लिए प्रयास जारी: नरेन्द्र सिंह

बीहड़ों को कृषि योग्य बनाने के लिए प्रयास जारी: नरेन्द्र सिंह
X

विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

भिण्ड।
भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से चंबल क्षेत्र के बीहड़ों में खेती करने की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों का भ्रमण जिले में किया जा चुका है। साथ ही ग्वालियर में आयोजित संगोष्ठी में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बीहड़ों को उपयोगी बनाने की पहल भी की जा रही है। जिसमें किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। चंबल क्षेत्र के बीहड़ों को कृषि योग्य बनाने के लिए प्रथम फेस में 1100 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की पहल की जा रही है। इस दिशा में विधानसभा में भी चर्चा हो चुकी है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में किसानों की खुशहाली के लिए कई योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है तथा हमें मिलकर अन्य प्रयास करने होंगे जिससे किसान उन्नत खेती की दिशा में आगे बढ़ पाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की ब्याज दर में कमी लाने के पूर्ण प्रयास किए गए है। जिसमें एक लाख के ऋण पर मात्र 90 हजार रुपए ही किसान को अदा करने की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि भिण्ड विधानसभा में एक ओर कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की पहल की जाएगी तथा क्षेत्र के किसानों को बैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का लाभ प्राप्त होगा तथा विकास खण्डों में मिट्टी परीक्षण केन्द्र खोले गए है।
इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण व नगर मण्डल अध्य्क्ष रामलखन बघेल व उपेन्द्र भदौरिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र बघेल, लल्लू सिंह बराकलां, राजेन्द्र गौतम, हाकिम सिंह यादव अकोड़ा, अभिलाख सिंह यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, प्रहलाद सरपंच पुलावली, सूबेदार सिंह मोतीपुरा, रामवीर सिंह टेहनगुर, गवोदे सिंह कोट, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह सरपंच सिकहटा के अलावा 47 ग्राम पंचायतों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 14 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top