Home > Archived > पाक ने कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। पाक अपनी हरकतों से लगातार बाज नहीं आ रहा है तथा हर बार मुह की खाने के बाद भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जम्मू संभाग के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना ने गोलीबारी कर मोर्टार दागे। यह लगातार दूसरा दिन है जब पाक बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानोमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

शुक्रवार सुबह लगातार दूसरी बार पाक सेना ने पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में भारी गोलीबारी की जिसके चलते प्रशासन ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा से सटे स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच गुरुवार सुबह भी पुंछ नियंत्रण रेखा से सटे खादी करमारा सेक्टर के अग्रीम क्षेत्रों को निशाना बना छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा उसके बाद कृष्णा घाटी में भारतीय चौकियों को निशाना बना गोलीबारी की जिसमें एक सेना का जवान शहीद तथा एक पोर्टर की मौत हो गई। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। लगातार हो रही गोलीबारी से क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Updated : 13 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top