Home > Archived > रामगढ़ में 1,96,562 बच्चों ने एक साथ हैंड वाश कर बनाया रिकॉर्ड

रामगढ़ में 1,96,562 बच्चों ने एक साथ हैंड वाश कर बनाया रिकॉर्ड

रामगढ़ में 1,96,562 बच्चों ने एक साथ हैंड वाश कर बनाया रिकॉर्ड
X

रामगढ़ एजेंसी। झारखंड के रामगढ़ जिले में हैंड वाशिंग-डे पर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। मंगलवार को पूरे जिले में एक लाख 96 हजार 562 बच्चों ने एक साथ हाथ धोया। यह जानकारी उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अब लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड में इसे दर्ज कराने के लिए दावा करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2014 में कुल एक लाख 10 हजार 703 बच्चों ने एक साथ हाथ धोने का रिकॉर्ड बनाया था। फिलहाल लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड में यही आंकड़ा दर्ज है। रामगढ़ के कार्यक्रम का फुटेज लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड के अधिकारियों को प्रशासन की ओर से भेजा जाएगा। प्रशासन की ओर से हैंड वाशिंग-डे का मुख्य आयोजन कुजू के पब्लिक उच्च विद्यालय में हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि राज्य सरकार के पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी शमिल हुए। चौधरी ने कहा कि कुपोषण से ग्रस्त बच्चों का मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने बच्चों को देश का कर्णधार बताते हुए उन्हें जागरूक होकर स्वच्छता अभियान को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Updated : 19 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top