Home > Archived > चुनाव विशेष : गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम!

चुनाव विशेष : गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम!

चुनाव विशेष : गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम!
X

-इंडिया टुडे ग्रुप और ऐक्सिस माई इंडिया का सर्वे
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इंडिया टुडे ग्रुप और ऐक्सिस माई इंडिया द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में जनता ने भाजपा को अपनी पहली पसंद बताया है। इस ओपीनियन पोल में गुजरात के 18,243 लोगों ने हिस्सा लिया। इस पोल में भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 115 से 125 सीट मिलने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस को 57 से 65 सीट मिल सकती है। हिमाचल में भी जनता ने भाजपा की जीत पर ही मुहर लगाई है। पोल के मुताबिक भाजपा हिमाचल में कुल 68 सीटों में से 43 से 47 सीट के साथ बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जब कि कांग्रेस 21 से 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी।


भाजपा को 48 फीसदी वोट

गुजरात में वोट शेयर की बात करें, तो भाजपा पहले नंबर पर है। आज तक-ऐक्सिस माई इंडिया के आॅपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 48 फीसदी, कांग्रेस को 38 फीसदी और हार्दिक समर्थित पार्टी को 2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 12 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।



Updated : 25 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top