Home > Archived > जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय शिविर के लिए खिलाड़ियों की घोषणा

जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय शिविर के लिए खिलाड़ियों की घोषणा

जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय शिविर के लिए खिलाड़ियों की घोषणा
X

नई दिल्ली । हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 29 अक्टूबर से बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में लगने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। यह शिविर 16 दिसंबर 2017 तक चलेगा। खिलाड़ी जूनियर महिला कोच बलजीत सिंह को रिपोर्ट करेंगे।

राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रहीं बिछू देवी खारीबम, सलीमा टेटे, अस्मिता बारला, गगनदीप कौर, इशिका चौधरी, महिमा चौधरी, सुमन देवी थुदाम, संगीता कुमारी और मुमताज खान भारतीय ए टीम का हिस्सा थी, जिन्होंने हाल ही में आयोजित ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में हिस्सा लिया था।

जूनियर महिला कोच बलजीत सिंह ने कहा कि हमारे पास अच्छी व शानदार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में हिस्सा लिया है जबकि लालरीमसैयामी महिला एशिया कप के बाद शिविर में शामिल हो गई हैं। हमारा अगला लक्ष्य जूनियर विश्व कप 2019 के लिए क्वालीफाई करना है और राष्ट्रीय शिविर के आयोजन का लक्ष्य भी यही है।

राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

गोलकीपर-खुश्बू (हॉकी भोपाल),बिछू देवी खरबीम (एमपी हॉकी अकादमी), चंचल (हॉकी चंडीगढ़)।

डिफेंडर- प्रियंका (हॉकी हरियाणा), सलीमा टेटे (हॉकी झारखंड),अस्मिता बारला (हॉकी ओडिशा), अलका डंग डुंग (भारतीय खेल प्राधिकरण), उमरा (हॉकी हिमाचल), गगनदीप कौर (हॉकी हरियाणा),एंटीम (हॉकी हिमाचल), मनीषा चौहान (हॉकी उत्तराखंड), इशिका चौधरी (एमपी हॉकी अकादमी), सुप्रिया मुंडू (हॉकी झारखंड)।

मिडफील्डर- महिमा चौधरी (हॉकी हरियाणा), सुमन देवी थुदाम (एमपी हॉकी अकादमी), सुनीता यादव (उत्तर प्रदेश हॉकी), मारियाना कुजुर (हॉकी ओडिशा), ज्योति (भारतीय विश्वविद्यालय संघ), मंजू चौरसिया (हॉकी हिमाचल), बलजीत कौर (हॉकी पंजाब),साधना सेंगर(एमपी हॉकी अकादमी), जीवन किशोरी टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा), प्राणिजली टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा)

फारवर्ड- संगीता कुमारी (हॉकी झारखंड), लालरीमसैयामी(भारतीय खेल प्राधिकरण), दीपिका सोरेंग (हॉकी झारखंड), मुमताज खान (हॉकी उत्तर प्रदेश), लाल रिंडीकि (हॉकी मिजोरम), अमरिंदर कौर (हॉकी हरियाणा), जान्हवीं प्रधान (हॉकी गंगपुर-ओडिशा), योगिता बोरा (उत्तर प्रदेश हॉकी), अमृतपाल कौर (हॉकी चंडीगढ़), रीत (हॉकी हरियाणा)।

Updated : 27 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top