Home > Archived > महिला एशिया कप हॉकी : इंडिया ने चीन को 4-1 से हराया

महिला एशिया कप हॉकी : इंडिया ने चीन को 4-1 से हराया

महिला एशिया कप हॉकी : इंडिया ने चीन को 4-1 से हराया
X

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को महिला एशिया कप 2017 में चीन को 4-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 19वें,नवजोत कौर ने 32वें,नेहा गोयल ने 49वें और रानी ने 58वें मिनट में गोल किया। वहीं चीन के लिए एकमात्र गोल कुई क़्विउक्शिया ने 38वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इस मैच में दोनों टीमों ने मैच की शुरूआत में सुरक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकामयाब रहीं। दूसरे क्वार्टर के चौथे और मैच के 19वें मिनट में भारत को पेनल्टीकार्नर मिला और गुरजीत ने उसे गोल में बदलकर भारत को पहली सफलता दिलायी। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ के दूसरे और मैच के 32वें मिनट में नवजोतने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के 6 मिनट बाद ही 38वें मिनट में चीन को पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे कुई क़्विउक्शिया ने गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। 49वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टीकार्नर मिला और इस बार नेहा ने कोई गलती नहीं की और भारत को 3-1 से आगे कर दिया।

मैच खत्म होने के 2 मिनट पहले 58वें मिनट में कप्तान रानी ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 4-1 से जीत दिला दी। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 10-0 से मात दी थी।

Updated : 30 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top