Home > Archived > भारत में विवाह की औसत आयु है 22.8 वर्ष

भारत में विवाह की औसत आयु है 22.8 वर्ष

भारत में विवाह की औसत आयु है 22.8 वर्ष
X


संयुक्त राष्ट्र।
विभिन्न देशों के लोगों के वैवाहिक उम्र को लेकर संयुक्त राष्ट्र द्वारा ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार लोगों के विवाह करने की औसत आयु कई कारणों से प्रभावित होती है। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति के रहने वाले देश की जलवायु के साथ ही उसकी वित्तीय स्थिति, करियर की चिंता, काम का दबाब भी शामिल के साथ ही सहकर्मियों का दबाब भी शामिल होता है। यूएन द्वारा जारी इस रिपोर्ट में विभिन्न देशों के लोगों के विवाह करने की औसत आयु के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसके अनुसार कुछ विशेष देशों में विवाह के उम्र को लेकर यह जानकारियां सामने आई है।

भारत

भारत में विवाह करने की औसत आयु 22.8 वर्ष है। हालांकि बहुत से देशों की तरह यहां भी महिलाओं की तुलना में पुरुषों का विवाह बाद में होता है।

जर्मनी

रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के लोग विवाह के लिए जल्दीबाजी नहीं दिखाते। यहां के लोगों की विवाह की औसत आयु 33.1 वर्ष है।

चीन

विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले इस देश में में विवाह की औसत उम्र भारत की तुलना में ज्यादा है। यहां के लोगों के विवाह की औसत उम्र 25.3 वर्ष है। चीन में औसत विवाह की उम्र सामान्य बात है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिका में विवाह की औसत आयु 27.9 वर्ष है। इससे पता चलता है कि अमेरिकी लोग विवाह करने में कम दिलचस्पी रखते हैं क्योंकि अमेरिकी वयस्कों के आधे से कम लोग शादी करते हैं।

ईरान

ईरान के लोगों के विवाह की औसत आयु 25.2 वर्ष है। यहां धार्मिक कानूनों के कड़े प्रावधान से विवाह जल्दी ही हो जाता है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया भर में सबसे कम औसत विवाह की आयु वाले देशों में से एक है। यहां विवाह के लिए औसत उम्र 21.9 वर्ष है।

जापान

जापान में लोग विवाह को लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वहां विवाह के लिए औसत आयु 30.5 वर्ष है। जबकि बड़ी संख्या में लोग विवाह करते ही नहीं हैं।

Updated : 10 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top