Home > Archived > स्व. अनिल माधव दवे जी के बिना जावली की जगह कैसे ले पाएगा वाररूम

स्व. अनिल माधव दवे जी के बिना जावली की जगह कैसे ले पाएगा वाररूम

स्व. अनिल माधव दवे जी के बिना जावली की जगह कैसे ले पाएगा वाररूम
X

भाजपा को अखरेगी चुनावी रणनीतिकार स्व. अनिल माधव दवे की कमी

*File Photo

भोपाल ब्यूरो। मिशन 200 के लिए मध्य प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले एक साल तक कैसे चुनाव लड़ा जाए, रणनीति, प्रबंधन, इसके लिए गत दिवस बाकायदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में चुनाव प्रबंधन सेल के वार रूम की शुरुआत कर दी गई। सरकार के कद्दावर मंत्रियों के साथ प्रदेश संगठन के नेता इस सेल के जरिये चुनावी रणनीति तय करेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि यह वार रूम चुनावी रणनीतिकार स्व. अनिल माधव दवे के बिना सेनापति के सेना जैसा ही रह जाने वाला है।

लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने एक साल पहले ही अपनी चुनावी तैयारियों की शुरूआत कर दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बाकायदा इसके लिए चुनाव प्रबंधन सेल के वार रूम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। दरअसल भाजपा इस बार मिशन 200 के साथ मैदान में उतर रही है। किसान आंदोलन समेत केंद्र और राज्य सरकार सरकार की योजनाएं नीतियों से उपजे जनता के आक्रोश और 14 सालों की एंटी इनकंबेंसी फेक्टर के चलते भाजपा इस बार कोई भी कसर नही छोड़ना चाहती यही वजह है कि ठीक एक साल पहले भाजपा ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए वॉर रूम की औपचारिक शुरूआत की है।

दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा ने 14 साल पहले 10 सालों से चली आ रही कांग्रेस की सत्ता का ऐसे ही वार रूम में बनी रणनीति ने सफाया किया था। ये वार रूम पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की राजनीतिक रणनीतिक समझ का हिस्सा थी। जावली नाम से बने इसी वार रूम से 2003 में दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार का नारा देकर कांग्रेस की चूलें हिला दी थीं।
अनिल माधव दवे जावली के वो रणनीतिकार थे जिस पर मध्य प्रदेश में एक नहीं छह चुनावों में अपनी दूरदर्शिता और प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया। 2003 में बने इसी वार रूम ने सत्ता के मोर्चे पर मध्य प्रदेश में स्थापित कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया और सत्ता में रहते हुए भाजपा को वापस सत्ता में लाने का काम इसी वार रूम ने किया।

जाहिर है 14 सालो से सत्ता में मौजूद भाजपा अगला चुनाव हाइटेक साधनों संसाधनों के साथ जीतना चाहती है।

वहीं विपक्ष ने भी गुटों में बंट कर अपनी राजनीतिक ताकत और महत्वकांशा धूमिल कर दी है।ऐसे में जावली की तर्ज पर बना ये वार रूम भाजपा को २०० पार पहुचा पाता है या नही देखना दिलचस्प होगा।

Updated : 12 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top