Home > Archived > 2026 तक शासन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

2026 तक शासन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

2026 तक शासन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
X

-नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की गिनती दुनिया के सबसे बड़े भविष्यवक्ताओं में होती है। 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के छोटे से गांव सेंट रेमी में जन्मे नास्त्रेदमस मूल रूप से डॉक्टर और शिक्षक थे, जिन्हें प्लेग की बीमारियों का इलाज करने में महारत हासिल थी। इन्हें ज्यादा पहचान मिली इनकी कविताओं पर आधारित भविष्यवाणियों से।

बताया जाता है कि नास्त्रेदमस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदय और लंबे समय तक देश पर राज करने के बारे में भी इशारा किया था। उन्होंने सेंचुरी 1 के 50वें सूत्र में लिखा है - तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रशंसा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जायेगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा। उन्होंने लिखा है, एक ऐसा व्यक्ति होगा जो निर्धन घर में पैदा होकर दुनिया का मुक्तिदाता कहलायेगा। पहले सभी उससे नफरत करेंगे, लेकिन बाद में सभी उससे प्यार करेंगे। नास्त्रेदमस के अनुसार, वह व्यक्ति सन 2014 से 2026, यानी 20-22 वर्षों तक देश की दशा और दिशा बदलने में जुट जायेगा। उसके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने अपनी मशहूर किताब 'द प्रोफेसीज' में भविष्य में होने वाली 950 घटनाओं के बारे में इशारा किया था। उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां उनकी लिखी कविताओं और कोड में छिपी होती थीं। उनकी लिखी कई भविष्यवाणियां बिलकुल सही साबित हुई हैं। बीते 50 वर्षों में उनकी 800 भविष्यवाणियां सच की कसौटी पर सही उतरी हैं। सेंचुरीज में सन 3797 तक के समयकाल की भविष्यवाणियां की गयी हैं। फ्रांस के मेस बाबहम ने 4 मई 1555 को फ्रांसीसी भाषा में नास्त्रेदमस की किताब का प्रकाशन किया था। सन 1550 में नास्त्रेदमस ने अपना खुद का पंचांग भी निकालना शुरू कर दिया था। इसमें ग्रहों की स्थिति, मौसम और फसलों के बारे में पूवार्नुमान होते थे। उनमें से ज्यादातर सच निकलते थे। उन्हें अपनी मौत का भी आभास हो गया था।

तबाही लेकर आएगा साल 2018!

नास्त्रेदमस ने कहा था- आत्माएं कब्र से बाहर आएंगी, अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बाद लोगों को नास्त्रेदमस की बात याद आ रही है। 'जी हां ' फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2018 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं जिससे लोग चिंतित हैं। यदि 2018 की भविष्यवाणियां भी सच साबित होती हैं तो समझिए कि यह साल दुनिया के लिए भयानक रूप से विनाशकारी साबित हो जाएगी। जानकारों की मानें तो अमेरिका और कोरिया में युद्ध छिड़ सकता है। भविष्यवाणी की मानें तो, आदमी-आदमी को मारेंगे और युद्ध की समाप्ति के बाद कुछ लोग ही शांति का आनंद उठाने के लिए बचेंगे। आसमान से उड़ती हुई आग की गेंदे गिरेंगी और लोग कुछ नहीं कर पायेंगे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के लगातार परमाणु परीक्षणों से लगातार इस बात का डर बना ही हुआ है।

सच साबित हुई हैं कई भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस की जो भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं उनमें द्वितीय विश्व युद्ध, परमाणु बम, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और हिटलर के उदय शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नास्त्रेदमस के पास एक बार एक नौजवान युवक आया तो उन्होंने उसका झुककर अभिनंदन किया। जब उनसे ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह शख्स आगे चलकर पोप बनेगा और यह सच भी हुआ वह युवक आगे चलकर 1558 में पोप चुना गया। यही नहीं नास्त्रेदमस ने जिस तरह से अपने मौत की भविष्यवाणी की उससे पूरा यूरोप हैरान रह गया था। 20वीं शताब्दी में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां ज्यादा लोकप्रिय हो गयीं और दुनियाभर में घटी कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी का श्रेय उन्हें दिया गया। इनमें नेपोलियन और हिटलर का उदय, जापान में परमाणु बम का हमला और अमेरिका में 9/11 का हादसा, अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी और राजकुमारी डायना की मौत जैसी अनेक घटनाएं-दुर्घटनाएं शामिल हैं। यही नहीं, नास्त्रेदमस ने भारत के संबंध में भी कुछ भविष्यवाणियां की, जिनमें से अधिकांश सच साबित हुए। इनमें भारत की गुलामी और आजादी, इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के उदय और मृत्यु का इशारा शामिल है।

Updated : 16 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top