Home > Archived > महिला एशिया कप हॉकी : कजाखस्तान को 7-1 से हराकर इंडिया सेमीफाइनल में

महिला एशिया कप हॉकी : कजाखस्तान को 7-1 से हराकर इंडिया सेमीफाइनल में

महिला एशिया कप हॉकी : कजाखस्तान को 7-1 से हराकर इंडिया सेमीफाइनल में
X

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरूवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान को 7-1 से हराकर शान से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने तीन,नवनीत कौर और दीप ग्रेस इक्का ने 2-2 गोल किये।

मैच के दूसरे मिनट में ही वेरा डोमशनेवा ने बेहतरीन मैदानी गोल कर कजाखस्तान को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के 2 मिनट बाद ही चौथे मिनट में पेनल्टीकार्नर को गोल में बदलकर गुरजीत ने भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। मैच के 16वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टीकार्नर मिला। इस बार दीप ग्रेस इक्का ने इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-1 कर दी। इसके बाद 22वें और 27वें मिनट में 2 लगातार मैदानी गोल कर न नवनीत कौर ने भारत को 4-1 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारत 4-1 से आगे रहा। दूसरे हॉफ के 11वें और मैच के 41वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टीकार्नर मिला, दीप ग्रेस ने मैच में दूसरी बार पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 5-1 की बढ़त दिला दी। इस गोल के 1 मिनट बाद ही 42वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी मिला और इस बार गुरजीत ने मैच का इसे गोल में बदलकर भारत की बढ़त 6-1 कर दी। गुरजीत का यह दूसरा गोल था। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले 56वें मिनट में गुरजीत ने मैच का अपना तीसरा गोल करते हुए भारत को 7-1 से जीत दिला दी।

Updated : 2 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top