Home > Archived > त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से मिली आजादी को हर हाल में अक्षुण्ण रखें : सीएम शिवराज

त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से मिली आजादी को हर हाल में अक्षुण्ण रखें : सीएम शिवराज

त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से मिली आजादी को हर हाल में अक्षुण्ण रखें : सीएम शिवराज
X

- मुख्यमंत्री ने 51 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं का आव्हान किया है कि वे त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से मिली आजादी को हर हाल में अक्षुण्ण रखें। वे देश के लिए जीएं तथा देश के लिए ही अच्छा कार्य करें। वे वन, वन्य जीव, पर्यावरण, नदी तथा जल का संरक्षण करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात शुक्रवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 51 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ वंदे मातरम् गीत का गायन किया। इस अवसर पर आचार्य ऋषभचंद सुरीश्वर महाराज, महापौर मालिनी गौड़, पूर्व मंत्री तथा विधायक कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत प्राचीन तथा महान राष्ट्र हैं। हमारे यहां जीओ और जीने दो की समृद्ध परम्परा हैं। हमारे देश में सभी के कल्याण की महत्वपूर्ण अवधारणा को आधार बनाकर कार्य किया जाता हैं। हमारे देश को बड़े त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं क्रांतिकारियों के बलिदान से आजादी मिली हैं। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम का विशेष महत्व रहा हैं। वंदे मातरम से स्वतंत्रता आंदोलनकारियों की ऊर्जा बढ़ती थी। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा करना हमारा फर्ज हैं। उन्होंने युवाओं को वनों, वन्य जीवों, पर्यावरण, नदी तथा जल के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होने कहा कि इनकी रक्षा कर ही हम अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि स्वच्छ इंदौर बनाने में यहां के नागरिकों की अहम भूमिका रही है। स्वव्छता के साथ अब इंदौर को पूर्ण स्वस्थ बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। आचार्य ऋषभचंद सुरीश्वर महाराज ने कहा कि भारत में विविधता में एकता है। हमारी मातृभूमि ने अनेक अवतारी पुरूष दिए हैं। भारत संस्कारों की भूमि है। जन्मभूमि की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि जीवन में माँ और पिता की अहम भूमिका है। माता-पिता और परिवार से हमें मूल्य और संस्कार मिलते हैं।
कार्यक्रम को हिन्दू अध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के केन्द्रीय समन्वय गुणवंत सिंह कोठारी तथा विनोद अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Updated : 24 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top