सोनम कपूर ने कहा - निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना सही है
X
X
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वह मीडिया में अपनी निजी जिंदगी के बारे में की जा रही चर्चा से खुद को दूर रखने के लिए उन चीजों पर ध्यान देती हैं जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।
सोनम से जब पूछा गया कि वह सभी मीडिया रिपोर्टों खासकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में की जा रही चर्चा से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो उन्होंने बताया,‘‘जो चीजें मायने रखती हैं जैसे परिवार, दोस्तों, रीसन (उनका परिधान ब्रांड) और अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर।‘‘
सोनम और उनकी बहन रिया अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रिया इस फिल्म की निर्माता है, जबकि सोनम अन्य कलाकारों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म में नजर आएंगी।
Updated : 24 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire