Home > Archived > अब बिना हेलमेट के विश्वविद्यालयों में नहीं मिलेगा प्रवेश

अब बिना हेलमेट के विश्वविद्यालयों में नहीं मिलेगा प्रवेश

अब बिना हेलमेट के विश्वविद्यालयों में नहीं मिलेगा प्रवेश
X

भोपाल। प्रदेश सरकार जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने जा रही है। बाइक से आने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री दीपक जोशी ने यह ऐलान किया है। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर एवं उज्जैन को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। यह कॉलेज अपना पाठ्यक्रम निर्धारित करने के साथ ही अपनी डिग्री भी देंगे। जोशी ने कहा कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को देश के अंडर 100 विश्वविद्यालयों में लाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

जोशी ने कहा कि मूल्यांकन सहित विश्वविद्यालय की पूरी कार्य प्रणाली आॅनलाइन की जाए। विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड करें। संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों का सतत निरीक्षण करें। उद्यमिता एवं स्टर्टअप के लिये फंडिंग करें। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेण्डर बनाएं। कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि विशनखेड़ी को गोद लिया जाएगा। यहां पर विकास के विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। डॉ. गुप्ता ने विश्वविद्यालय में किये जा रहे सुधारों की भी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज अपने निर्माण कार्य स्वयं करवाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड आॅफ गवर्नर्स की बैठक में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।


Updated : 24 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top