Home > Archived > ‘तेनाली रामा’ ने पूरे किये 100 एपिसोड

‘तेनाली रामा’ ने पूरे किये 100 एपिसोड

‘तेनाली रामा’ ने पूरे किये 100 एपिसोड
X


मुंबई।
‘तेनाली रामा’ के सेट पर ये जश्न मनाने का मौका है। लोककथाओं की इस श्रृंखला ने अपने दर्शकों के दिलों तक पहुंच बनाई है। इस शो ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इस शो ने अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिये हैं। सेट पर सभी कलाकारों की उपस्थिति में केक काटकर इस अवसर का जश्न मनाया गया। इस शो के कलाकारों में कृष्ण भारद्वाज, मानव गोहिल, पंकज बेरी, निमिशा वकारिया और प्रियंवदा कांत सभी खुशी से झूम रहे थे। ‘तेनाली रामा’ के किरदार बहुत ही थोड़े समय में दर्शकों के चहेते बन गये हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और हाजिरजवाबी से रामा ने ना केवल राजा कृष्णदेव राय का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पाई है, बल्कि वो सब के दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाने में भी सफल रहे हैं। तेनाली रामा का किरदार निभा रहे कृष्ण भारद्वाज कहते हैं, ‘शो के ये लिये एक अच्छी उपलब्धि है लेकिन हमें कई और उपलब्धियां हासिल करनी हैं। राजा कृष्णदेव राय की भूमिका निभा रहे मानव गोहिल ने कहा, ‘मुझे अब भी अपनी शूटिंग का पहला दिन याद है, जहां मुझे लग रहा था कि एक राजा की भूमिका निभाना बहुत ही मुश्किल होगा। लेकिन ये सफर बहुत ही मजेदार रहा है और साथ ही साथ चुनौतीपूर्ण भी।

Updated : 25 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top