Home > Archived > जीजी मां बनी चार्ली चैपलिन

जीजी मां बनी चार्ली चैपलिन

जीजी मां बनी चार्ली चैपलिन
X


मुंबई।
स्टार भारत के लोकप्रिय शो में ‘जीजी मा’ में फाल्गुनी की भूमिका निभा रहीं तन्वी डोगरा आगामी एपिसोड में चार्ली चैपलिन के रूप में दिखेंगी। इसमें तन्वी अपनी रूठी बहन को मनाने की कोशिश में अपने पसंदीदा किरदार चार्ली चैपलिन की पोशाक पहनकर उनकी नकल उतारते हुए दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने चार्ली चैपलिन के अभिनय की सभी खूबियों को सीखा। और हंसने, चलने में उनकी नकल करने की कोशिश की। तन्वी सभी के लिए एक मनोरंजक शुभंकर बन गईं थीं और सेट पर सभी ने उनके साथ सेल्फी और फोटो लेना शुरू कर दिया। वास्तव में यह उनकी जिंदगी का मनोरंजक अनुभव था जिसने उनको उनके सभी ड्रामा सीन्स से एक ब्रेक दे दिया। पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह एक अद्भुत अनुभव था। मुझे चार्ली चैपलिन का प्रसिद्ध डांस सीखना पड़ा। वह जिस तरह से चलते थे, बातें करते थे और जिस तरह अपनी छड़ी पकड़ते थे मैंने सब कुछ की नकल करने की कोशिश की। उनकी पोशाक में होना मजेदार था। मुझे डांस पसंद है इसलिए डांस सीक्वेंस में मुझे बहुत मजा आया। ये पूछने पर कि चार्ली चैपलिन जैसे लीजेंड की नकल करना कितना मुश्किल था, उन्होंने कहा, मैंने उनकी नकल करने की कोशिश की और निश्चित तौर पर उनके जैसा नहीं कर सकी।

Updated : 28 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top