Home > Archived > योग से शुरू होता है इवांका का दिन

योग से शुरू होता है इवांका का दिन

योग से शुरू होता है इवांका का दिन
X

नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही दुनियाभर की मीडिया का ध्यान उनकी बेटी इवांका पर भी गया था। इसकी वजह थी उनका ट्रंप के प्रचार-प्रसार में जोर-शार से शामिल होना। लेकिन इसके अलग भी उनकी एक पहचान है। यह पहचान एक महिला उद्यमी के तौर पर है जिसका लोहा आज दुनिया भी मानती है। इसके अलावा वह अपने पिता की सलहाकार भी हैं। लेकिन इसके लिए वह कोई सैलरी नहीं लेती हैं। शायद यही वजह है कि वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हम सभी उनके बारे में काफी कुछ मीडिया के जरिए सुनते भी हैं। इसके बाद भी उनके बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें पता नहीं चलती हैं। इन्हीं बातों को आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

20 मिनट तक लगाती हैं ध्यान

आपको यह जानकर भी बेहद हैरत होगा कि वह करीब 20 मिनट तक ध्यान लगाती हैं। उनके मुताबिक इससे उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है। उनके दिन की शुरूआत रोज सुबह 8 बजे होती है। इसके बाद जिम और कभी-कभी पति के साथ जॉगिंग भी जाती हैं। ब्रेकफास्ट में वे रोजाना एक ग्लास नींबू पानी और कॉफी लेती हैं। वह रोज न्यूयॉर्क पोस्ट, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़ना पसंद करती हैं। इसके अलावा अपने बच्चों से जुड़ी चीजों का भी वह खुद ही ध्यान रखती हैं। उन्हें टीवी पर आने वाला शो 'रियल हाउसवाइफ' भी बेहद पसंद है जिसे वह मिस करना पसंद नहीं करती हैं। उनके लिए शनिवार का दिन बेहद खास होता है और वह पूरा दिन अपने परिवार को देना पसंद करती हैं।

ट्रंप की पहली पत्नी की बेटी हैं इवांका

36 साल की इवांका का जन्म न्यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था और इवांका ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। इवांका ने अपने शुरूआती नौ साल मैनहैट्टन के एक प्रतिष्ठित स्कूल चैपलिन स्कूल में बिताए हैं।

15 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

इवांका ने 15 साल की उम्र में अपना मॉडलिंग का करियर शुरू किया, करियर की शुरूआत में ही इवांका ने वसार्चे, पाको रबाने जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग की।

इवांका तीन बच्चों की मां

इवांका की शादी वर्ष 2009 में जेरार्ड कश्नर से हुई और इसके साथ ही उन्होंने यहूदी धर्म स्वीकार कर लिया था। आज इवांका तीन बच्चों पांच वर्ष की एराबेला रोस, तीन वर्ष का जोसेफ फ्रेडरिक और एक वर्ष के बेटे थेओडोर जेम्स की मां हैं।

लेखिका हैं इवांका

इवांका ने दो किताबें भी लिखी हैं, जिनमें पहली किताब है ट्रंप कार्ड जो कि वर्ष 2009 में रिलीज हुई। उनकी दूसरी किताब थी, ह्यवीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्स फॉर सक्सेस। यह किताब इस वर्ष की शुरूआत में रिलीज हुई थी। इस किताब को इवांका ने कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर लिखा था।

इवांका ट्रंप की सीनियर एडवाइजर

वर्तमान में इवांका, डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर हैं। वो ट्रंप आॅर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं और ट्रंप होटल्स की को-फाउंडर भी हैं।

महिला सशक्तिकरण को लेकर कर रहीं काम

इवांका लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की वकील के अलावा अमेरिकी टेलीविजन की सेलिब्रिटी, फैशन डिजाइनर, लेखक और व्यवसायी भी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की आंख और कान हैं इवांका

35 वर्षीय इवांका को डोनाल्ड ट्रंप के आंख और कान समझा जाता है। वह ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की संताना हैं। इनके अलावा इवांका के दो भाई भी हैं डोनाल्ड जूनियर और एरिक। वहीं ट्रंप की दूसरी पत्नी मेलेनिया से टिफनी और बैरन हैं। इवांका का जन्म 30 अक्तूबर 1981 को हुआ था। उनके मुताबिक उनका असली नाम इवाना है लेकिन चेक भाषा में इवांका का मूल नाम यही होता है।

Updated : 29 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top