Home > Archived > सौरमंडल के बाहर 20 नए संभावित ग्रहों की खोज

सौरमंडल के बाहर 20 नए संभावित ग्रहों की खोज

सौरमंडल के बाहर 20 नए संभावित ग्रहों की खोज
X

-हो सकती है जीवन की संभावना

वाशिंगटन/नई दिल्ली। ब्रह्मांड के रहस्यों की खोज कर रहे वैज्ञानिकों ने 20 नए संभावित ग्रहों की खोज की है, जहां जीवन हो सकता है। नासा के केपलर टेलिस्कोप से मिले डेटा से पता चला है कि सौरमंडल से बाहर मौजूद इन ग्रहों पर ऐलियन मौजूद हो सकते हैं। वैज्ञानिक इस खोज से काफी उत्साहित हैं।

इस सूची में कई ग्रह ऐसे हैं जो हमारे धरती की तरह ही परिक्रमा करते हैं। एक परिक्रमा पूरी करने में कुछ ग्रह तो काफी लंबा समय लेते हैं। कुछ ग्रह पृथ्वी के 395 दिन के बराबर समय में एक परिक्रमा पूरी करते हैं। जबकि कुछ ग्रहों को एक परिक्रमा करने में सबसे कम समय (पृथ्वी के 18 दिन के बराबर) लगता है। जीवन की उम्मीद नासा के के2 मिशन से जुड़े जेफ कॉगलिन ने कहा कि सूची में शामिल एक साल में 395 दिन वाले एक्सोप्लेनेट पर जीवन की उम्मीद सबसे ज्यादा है। के2, नासा के ग्रहों की खोज से जुड़े केपलर मिशन का दूसरा चरण है। केओआई-7923.01 ग्रह पृथ्वी के 97 प्रतिशत आकार का ही है। यह ग्रह पृथ्वी से ठंडा है। ऐसे में माना यह जा रहा है कि यह पृथ्वी पर टुंड्रा क्षेत्र की तरह हो सकता है। हालांकि यह इतना गर्म है कि वहां पानी मौजूद हो सकता है। नासा का दल 70 से 80 फीसदी आश्वस्त है कि ये ठोस ग्रह हैं। 'न्यू साइंटिस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार अभी स्पष्ट रूप से वैज्ञानिक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए और ज्यादा डेटा और निगरानी की जरूरत है।

Updated : 3 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top