Home > Archived > दूल्हे को सिगरेट पीता देख दुल्हन ने लौटाई बारात

दूल्हे को सिगरेट पीता देख दुल्हन ने लौटाई बारात

दूल्हे को सिगरेट पीता देख दुल्हन ने लौटाई बारात
X

-दुल्हन के फैसले के आगे परिजन भी झुके
ग्वालियर। अपने दोस्त के साथ सिगरेट के कस लगाना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे को जब सिगरेट पीते हुए देखा तो उसने उससे विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। इसके चलते दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। यह वाक्या उस समय हुआ, जब दूल्हा-दुल्हन द्वारा सात फेरे लेने की रस्म की जा रही थी। मैना वाली गली, लश्कर में रहने वाले कमल झा का गोल पहाड़िया निवासी मीरा (काल्पनिक नाम) झा के साथ मंगलवार को विवाह समारोह था। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लोहिया बाजार में थौराट पैलेस में कमल झा बारात लेकर पहुंचा था। बताया गया है कि वर-वधु की वरमाला की रस्म के बाद बाराती खुशियों में डूबे हुए थे तो घराती उनकी आव-भगत में लगे हुए थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। हर तरफ खुशी का माहौल था। बताया गया है कि देर रात फेरे का कार्यक्रम हो रहा था। दूल्हा कमल झा अपने दोस्त के साथ शामियाने के पीछे खड़ा होकर सिगरेट के धुंए के छल्ले उड़ा रहा था। दुल्हन के जोड़े में सजी मीरा को मामला कुछ गड़बड़ लगा और उसकी नजर होने वाले पति दूल्हे राजा कमल पर पड़ गई। कमल को सिगरेट के कश लगाते देख दुल्हन को शंका हो गई कि उसका होने वाला पति नशेड़ी है। उसने साहसिक निर्णय लेते हुए अपने परिजनों को बता दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से विवाह कतर्इं नहीं करेगी, जो नशा करता है। इधर दूल्हा कमल सिगरेट का धुंआ उड़ा रहा था तो उधर दुल्हन के कठोर निर्णय से मंडप में सुगबुगाहट हो रही थी। जैसे ही दुल्हन के विवाह से इंकार की बात दूल्हे तक पहुंची, कमल के चेहरे की हवाइयां उड़ गर्इं। दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया कि वह नशेड़ी व्यक्ति से हरगिज विवाह नहीं करेगी। हालांकि वर और वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। बारात में आए लोग दुल्हन के निर्णय के आगे निरुत्तर हो गए और उनके समझौते के सारे प्रयास असफल रहे। इसके चलते दुल्हे को बिना दुल्हन के वापस घर लौटना पड़ा।

समाज को दिया धूम्रपान के खिलाफ कड़ा संदेश

अभी तक ससुराल में शौचालय न होने, दूल्हा शराबी होने और वर पक्ष द्वारा दहेज मांगने जैसी बातों पर दुल्हन द्वारा विवाह से इंकार करने की खबरे सुनी थीं, लेकिन ग्वालियर की रहने वाली मीरा ने सिगरेट पीने वाले दूल्हे के साथ विवाह न करने का साहसिक निर्णय लेकर समाज को धूम्रपान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। शिवानी ने अपने होने वाले पति कमल के साथ विवाह करने से इसलिए इंकार कर दिया कि वह फेरे के समय सिगरेट पीने के लिए उठ गया था। शिवानी के इस फैसले का परिजनों ने भी विरोध नहीं किया और बेटी का साथ देकर धूम्रपान करने वाले कमल के साथ विवाह न करने पर राजी राजी सहमति दे दी।

Updated : 30 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top