Home > Archived > करोड़ों की संपत्ति की मालिक है मुर्गी, इसके बाद चूजे होंगे वारिस

करोड़ों की संपत्ति की मालिक है मुर्गी, इसके बाद चूजे होंगे वारिस

करोड़ों की संपत्ति की मालिक है मुर्गी, इसके बाद चूजे होंगे वारिस
X

न्यूयार्क। क्या आपने अक्षय कुमार के द्वारा अभिनित फिल्म इंटरटेनमेंट देखा है। अगर हां तो आप अच्छे से जानते होंगे कि इस फिल्म में दिखाया गया इंटरटेनमेंट नाम का कुत्ता बिलियन डॉलर का मालिक होता है। लेकिन यह सच नहीं है। इससे यह दिखता है कि भाग्य हमेशा मनुष्यों पर ही मेहरबान नहीं होता है कभी-कभी वह जानवरों पर भी अपनी कृपा बना देता है। धरती पर एक मिलेनियर मुर्गी भी मौजूद है। जिसे एक आम आदमी से कहीं ज्यादा लग्जरियस लाईफ जीने की सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। क्या आप विश्वास करेंगे कि यह मुर्गी एक महंगे सभी सुख-सुविधाओं से भरपूर बंगले में रहती है। उसकी लग्जरियस कार और संपत्ति 10 मिलियन डॉलर की है।

इस मुर्गी का नाम गिगो हैं जिसे सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हैं। जिसमें नौकर, महंगी कार, लग्जरिय, बंगला, सुरक्षा गार्ड और पर्सनल शेफ तक शामिल हैं। उसके पास 1 करोड़ डॉलर जिसका मतलब 67 करोड़ रुपये मौजूद हैं। जिसे उसने विरासत के तौर पर पाया है। अपने मालिक और उसकी पत्नी के मौत के बाद यह मुर्गी उसकी संपूर्ण संपत्ति की मालिक बन गई और इस मुर्गी के मौत के बाद उसके चूजें इस करोड़ों के संपत्ति के मालिक बन जायेंगे।

उसके मालिक ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल्स को कोई भी संतान नहीं थी और उनकी पत्नी भी उनसे पहले ही मर गई। उनके पार करोड़ो की जायदाद होते हुए उसका कोई मालिक नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी मुर्गी को संपत्ति का मालिक बना दिया तथा कुछ संपत्ति को लोगों में दान दे दी। मालिक को अपनी मुर्गी से बहुत प्यार था इसलिए उन्होंने अपनी संपत्ति का मालिक मुर्गी को बना दिया। इसके कारण एक सामान्य मुर्गी दुनिया की सबसे धनी मुर्गी बन गई।

Updated : 4 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top