Home > Archived > जापान में कृत्रिम बुद्धिमान लड़के 'शिबुया मिरई' का हुआ जन्म

जापान में कृत्रिम बुद्धिमान लड़के 'शिबुया मिरई' का हुआ जन्म

जापान में कृत्रिम बुद्धिमान लड़के शिबुया मिरई का हुआ जन्म
X


नई दिल्ली।
मिस्टर इंडिया फिल्म देखने के बाद आपके मन में एक बार तो यह ख्वाहिश जरूर आई होगी कि काश आप भी अदृश्य होकर किसी से बातें करें और वह व्यक्ति आपको न देख पाए और ना ही पहचान पाए। ऐसा ही कुछ जापान के मध्य टोक्यो प्रांत में हुआ है, जहां कृत्रिम बुद्धिमान वाले एक अदृश्य पात्र को शहर का आधिकारिक निवासी बनाया गया है और यह वर्चुअल कैरेक्टर सात साल के बातूनी लड़के की तरह लगता है।

लोकल रजिस्ट्री में दर्ज हुआ शिबुया का नाम

शिबुया मिरई नाम के इस लड़के का वजूद शारीरिक तौर पर नहीं है लेकिन वह मैसेजिंग एप लाइन पर लोगों से गप्पे लड़ा सकता है। वह संदेशों का जवाब भी दे सकता है। इसके साथ शिबुया मिरई जापान और शायद दुनिया का पहला कृत्रिम बुद्धिमान पात्र बन गया है, जिसका नाम असल जिंदगी की स्थानीय रजिस्ट्री में दर्ज किया गया है।

विशेष निवासी का प्रमाण पत्र मिला

मशीनों द्वारा दिखाई जाने वाली बुद्धिमता को कृत्रिम बुद्धिमान कहा जाता है। फैशन के प्रति रुचि रखने वाले युवा लोगों के लिए लोकप्रिय टोक्यो शहर के शिबुया वार्ड ने इस कृत्रिम बुद्धिमान पात्र को विशेष निवासी का प्रमाण पत्र दिया है। जापानी भाषा में मिरई का मतलब भविष्य होता है। ऐसा माना जा रहा है कि वह स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है।

Updated : 6 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top