Home > Archived > एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का

एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का

एक अनोखा गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का
X

नई दिल्ली। डोमिनिकन रिपब्लिक में एक छोटा सा गांव है ला सेलिनास यहां काफी तादात में पैदा होने वाले बच्चों को एक रहस्यमयी बीमारी ने जकड़ रखा है। इस अजीबो गरीब बीमारी के असर से लड़की के तौर पर पैदा हुई बच्ची किशोरी होते-होते अपने आप लड़का बन जाती हैं। पता चला है कि इस कैरेबियाई देश के सेलिनास गांव में 12 साल की उम्र में लड़कियों के लड़का बनने की इस लाइलाज बीमारी से लोग बेहद हैरान परेशान हैं। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों को सामान्य लोग काफी नीची नजर से देखते हैं। उन्हें समाज में घृणित समझा जाता है। इन बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ के नाम से बुलाया जाता है, जिसका अर्थ किन्नरों के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द के लिए होता है। चिकित्सकों के अनुसार ये बीमारी एक आनुवंशिक विकार है और स्थानीय भाषा में इससे ग्रस्त बच्चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहते हैं। इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों के अंग बनने लगने और उनकी आवाज भी भारी होने लगती है।


Updated : 12 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top