Home > Archived > 'मप्र में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जाए'

'मप्र में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जाए'

मप्र में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जाए
X

शिवराज से मिले द ग्रेट खली, कहा-
भोपाल। डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा राजधानी आए हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात की और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करने के साथ मप्र में रेसलिंग को बढ़ावा देने की बात कही। डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में द ग्रेट खली का स्वागत करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया। वहीं द ग्रेट खली ने मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री की कोशिशों की सराहना की। द ग्रेट खली के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

चैंपियनशिप शुरू करने की जताई इच्छा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद द ग्रेट खली ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मध्यप्रदेश में खेलों की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मप्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश में खेल के क्षेत्र में आगे जाने की अच्छी संभावनाएं हंै। द ग्रेट खली ने मप्र में रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू करने की इच्छा जताई।

राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं

वहीं राजनीति में आने के सवाल में फिलहाल उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से इंकार किया है और कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है, साथ ही उन्होंने विराट कोहली को शादी की बधाई दी।

Updated : 12 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top