Home > Archived > योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
X

लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को 2018 की शुरुआत में एक नया तोहफा देने का एलान किया है। अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को 01 जुलाई,2017 से मिलेगा।

मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के वित्त सचिव मुकेश मित्तल ने एक शासनादेश जारी करते हुए यह जानकारी दी। इस शासनादेश में करीब सोलह लाख राज्य कर्मचारियों के हित में बढ़े महंगाई भत्ते पर निर्णय किया। शासनादेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को 01 फरवरी में बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी के प्रमुख संगठनों की प्रमुख मांगों में बढ़े महंगाई भत्तें की मांग थी। जिस पर शासन स्तर से विचार होना था, जब मंगलवार की देर शाम को वित्त सचिव ने एक शासनादेश जारी करते हुए महंगाई भत्ते बढ़ोत्तरी का लाभ देने का ऐलान कर दिया। इसमें शासन स्तर से एक फरवरी 2018 को लाखों कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण, प्रविधिक शिक्षण ​संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जायेगा।

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी ​सेवानिवृत हुए है या फिर छह माह के भीतर सेवानिवृत होने वाले है, उन सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के बकाये का लाभ मिलेगा। वहीं कर्मचारियों के हित में हुए निर्णय में चार प्रतिशत महंगाई भत्ते में एक प्रतिशत की वृद्वि की गयी है। एक जुलाई 2017 से संशोधित दर पर 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। बढ़े दर में सौ रूपये में एक रुपया मिलना तय है, इसी तरह से वेतन का एक प्रतिशत महंगाई भत्ता के रूप में मिलेगा।

इधर, राज्य कर्मचारी संगठनों ने शासनादेश का स्वागत किया है। कर्मचारी संगठनों के अनुसार एक प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी सरकारी कर्मचारियों के हित में हैं। इसके लिए संगठनों ने कई बार मांग की गयी हैं।

Updated : 13 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top