Home > Archived > प्रदेश में भी भाजपा की ही बनेगी सरकार: शिवराज

प्रदेश में भी भाजपा की ही बनेगी सरकार: शिवराज

प्रदेश में भी भाजपा की ही बनेगी  सरकार: शिवराज
X

भाजपा कार्यालय में मना जश्न, मुख्यमंत्री ने बांटी मिठाई ।


भोपाल । गुजरात और हिमाचल चुनाव में जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों के बीच जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वयं पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह विजय अद्भुत है और यह मिली है कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से । प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने भी गुजरात की जीत के लिए बड़ा परिश्रम किया। इसीलिए हम जनता व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत ने बता दिया है कि देश की जनता का भाजपा की विचारधारा व नेतृत्व पर लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है आज वह पंजाब व कर्नाटक में सिमट कर रह गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात में छह बार सरकार बनाना अपने आपमें कमाल है और चमत्कार है। गुजरात के नतीजे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक हैं। ये नतीजे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में हम सरकार बना रहे हैं और कांग्रेस से हमने हिमाचल छीना है। वहीं नंदकुमार ने मध्य प्रदेश के लिए कहा कि 2018 में मध्यप्रदेश में भी भाजपा फिर सरकार बनाएगी।


गुजरात में भाजपा का कांग्रेस मुक्त अभियान जोर शोर से चला, लेकिन कांग्रेस कांटे की टक्कर दे रही है। इस पर नंदकुमार ने कहा सीटों की संख्या जरुरी नहीं है, बीजेपी सरकार बनाने जा रही है ये महत्वपूर्ण है।

Updated : 19 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top