Home > Archived > दो लाख युवाओं तक पहुंचा बजरंगदल

दो लाख युवाओं तक पहुंचा बजरंगदल

दो लाख युवाओं तक पहुंचा बजरंगदल
X

भारतीय संस्कृति व संस्कारों के संवाहक बनेंगे युवा चेहरे

बजरंगदल भर्ती अभियान के पत्रक का विमोचन करते विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वर जी, विहिप केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शिक्षाविद् एके सिंह व अन्य।

आगरा। हिन्दू संस्कृति की रक्षार्थ व युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसारार्थ कार्य कर रहे संगठन बजरंगदल से दो लाख नए युवा जुड़े हैं और जल्द ही कुछ और नए युवा बजरंगदल से जुड़ने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वर जी ने दी। शनिवार को विहिप प्रांत कार्यकारिणी की एक बैठक पार्टी के माईथान स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में बजरंगदल के भर्ती अभियान व आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा व महत्वपूर्ण बिन्दु तय किए गए। बैठक संबोधित करते हुए विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वर जी ने बताया कि पिछले 19 नवंबर से बजरंग दल का भर्ती अभियान शुरू हुआ था। जिसमें अभी तक ब्रजप्रांत में दो लाख नए कार्यकर्ताओं का पंजीकरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा चुका है। वहीं विहिप आगरा महानगर में आज 3 दिसंबर को 29 स्थानों पर बजरंगदल भर्ती अभियान प्रारंभ होगा। भर्ती अभियान प्रमुख चैराहों पर कैंप लगाकर आयोजित किया जाएगा।
शहीद स्मारक पर दीपदान करेंगे कार्यकर्ता
बैठक में तय किया गया कि आगामी 6 दिसंबर शौर्य दिवस पर जिला व तहसील स्तर पर मशाल जुलूस, दीपदान व विजय उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष रूप से आगरा में शहीद स्मारक पर दीपदान का कार्यक्रम सांय 6 बजे से आयोजित होगा। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री ने हाल ही में उडुपी में सम्पन्न धर्मसंसद में पारित प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता समाज में समरसता का निर्माण आदि कार्यो को संपादित करें।
गौरक्षा के प्रति विशेष अभियान चलेगा
बैठक में विहिप प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी ने बताया कि आगामी वर्ष में विहिप द्वारा प्रांतभर में युवा संकल्प शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हिन्दू युवाओं को राष्ट्ररक्षा, भारतीय संस्कृति की रक्षार्थ प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद वह समाज में जाकर हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधनें का प्रयास करेंगे। इसके अलावा बैठक में गौरक्षा पर विशेष चर्चा व समाज को गौरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत सह संयोजक सतेंद्र बरूआ, विहिप के केंद्रीय बोर्ड के सदस्य स्वाइड्रन लीडर एके सिंह, धर्मप्रसार प्रमुख मानसिंह, सत्संग प्रमुख अभय, चै. सुरेंद्र, विभाग कार्याध्यक्ष मदन, दिग्विजयनाथ तिवारी, राजेंद्र गर्ग, महेश शर्मा, अभयकांत, मथुरा के विहिप जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Updated : 2 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top