Home > Archived > प्रो. अरविन्द राजपुरोहित कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति में

प्रो. अरविन्द राजपुरोहित कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति में

प्रो. अरविन्द राजपुरोहित कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति में
X


मथुरा।
संस्कृति विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) कृषि संकाय प्रो. (डा.) अरविन्द राजपुरोहित को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान की कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि संस्कृति विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) कृषि संकाय प्रो. अरविन्द राजपुरोहित कृषि शिक्षा के क्षेत्र में कई शोध लिख चुके हैं। प्रो. राजपुरोहित अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कृषि संगोष्ठियों में भी शिरकत कर किसान भाइयों को कृषि के तकनीकी पहलुओं से रूबरू करा चुके हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रो. (डा.) केएमएल पाठक का कहना है कि प्रो. राजपुरोहित को कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य नामित करने से समय-समय पर विश्वविद्यालय में होने वाली कृषि संगोष्ठियों और कार्यशालाओं में उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, उपकुलाधिपति राजेश गुप्ता, कुलपति डा. देवेन्द्र कुमार पाठक, कार्यकारी निदेशक पीसी छाबड़ा आदि ने प्रो. (डा.) अरविन्द राजपुरोहित को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान में शामिल करने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Updated : 21 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top