Home > Archived > पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में गिरा

पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में गिरा

पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में गिरा
X


लिमा। भ्रष्टाचार के आरोप में पेरू के राष्ट्रपति पैब्लो कुसजिनस्की के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव संसद में गिर गया। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

महाभियोग प्रस्ताव गिरने के बाद सदन में सत्ताधारी पार्टी के सदस्य प्रसन्न दिख रहे थे और समर्थक बाहर जश्न मना रहे थे। विदित हो कि महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के लिए 87 मतों की आवश्यकता थी, लेकिन प्रस्ताव के पक्ष में 79 मत ही पड़े। 19 मत प्रस्ताव के विरोध में पड़े और 21 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

भ्रष्टाचार के आरोपों के खंडण के लिए बहस के दौरान राष्ट्रपति पैब्लो संसद में खुद करीब दस घंटों तक उपस्थित रहे। उन्होंने विपक्ष पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया। विपक्ष ने राष्ट्रपति पर ब्राजीलियाई कंस्ट्रक्शन कंपनी ओडेब्रेच्ट से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

Updated : 22 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top