Home > Archived > संगठित हिन्दू समाज ही विश्व का नेतृत्व करेगा: दत्तात्रेय

संगठित हिन्दू समाज ही विश्व का नेतृत्व करेगा: दत्तात्रेय

संगठित हिन्दू समाज ही विश्व का नेतृत्व करेगा: दत्तात्रेय
X

-संघ के तीन दिवसीय प्रांत खण्ड टोली शिविर का समापन

सीहोर।
सीहोर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत खण्ड टोली शिविर का समापन संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के बौद्धिक से हुआ। उसके बाद सीहोर जिले के वार्षिक उत्सव में भी दत्तात्रेय होसबले जी ने कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को संबोधित किया। श्री दत्तात्रेय होसबले ने कहा आज कई नई चुनौतियां समाज व राष्ट्र के सामने है, ऐसी स्थिति में संघ के कार्यकर्ताओं व प्रचारकों की संख्या बढ़ाकर इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति तभी हो सकती है जब सर्वसाधारण व्यक्ति में चेतना का स्तर ऊंचा उठे। उन्होंने गुरूगोविन्द सिंह के बलिदान को भी स्मरण कराया। उल्लेखनीय है कि शिविर के पूरे परिसर की पूरी थीम श्री गुरूगोविन्द सिंह और उनके पुत्रों के बलिदान पर बनाई गई थी।

सीहोर में तीन दिवसीय शिविर में समापन के पूर्व प्रान्त संघचालक श्री सतीश पिंपलीकर जी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसके अनुसार श्री अशोक जी पाण्डेय सह प्रांत संघचालक एवं श्री अशोक जी अग्रवाल प्रांत कार्यवाह यथावत बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में सह कार्यवाह हेमंत जी मुक्तिबोध, सह कार्यवाह यशवंत जी इंदापुरकर, शारीरिक प्रमुख चेतन जी भार्गव (प्रचारक), सह शारीरिक प्रमुख हेमंत जी सेठिया,बौद्धिक प्रमुख चन्द्रकांत नेमाड़े, सह बौद्धिक प्रमुख खगेन्द्र भार्गव (प्रचारक)

उधर सीहोर नगर में सीहोर जिले के वार्षिकोत्सव के लिए 362 कार्यकर्ता दो माह से तैयारियों में जुटे थे। स्वदेशी, जल प्रबंधन, गौ सेवा, जैविक कृषि जैसे विषय को लेकर खण्डों/गांवों मेंंं कार्यकर्ताओं ने जाकर हिन्दू समाज का प्रबोधन किया। आज 46 शाखा के 231 कार्यकर्ताओं ने सीहोर में कई प्रकार के आकर्षक शारीरिक कार्यक्रमों का आधा घंटे प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दत्तात्रेय जी ने कहा कि हिन्दू समाज को अपने सामर्थ्य को हनुमान जैसे पुनर्स्मरण कराने की आवश्यकता है। समाज को बुराईयों से दूर कर एक मंदिर, एक श्मशान व एक जलस्थान हर गांव में हो। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि संघ के निकट आएं और संघ के साथ चलें। इसी से हिन्दुत्व पुन: विश्व का नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम में सीहोर जिले के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में प्रांत संघचालक श्री सतीशजी पिंपलीकर सहित संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रांत कार्यकारिणी घोषित: व्यवस्था प्रमुख अनिल जी तामडू, सह व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकर, सेवा प्रमुख हरिशचंद्र शर्मा, सह सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी (प्रचारक), संपर्क प्रमुख जगजीत सिंह नामधारी, सह संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र जी मिश्र (प्रचारक), प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रचारक अशोक जी पोरवाल, सह प्रचारक राजमोहन जी, सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, सह संपर्क प्रमुख संतोष मीणा, प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जी खांडेकर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जैन (प्रचारक) शामिल हैं।

Updated : 26 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top