Home > Archived > अगले साल भारत बनेगा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अगले साल भारत बनेगा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अगले साल भारत बनेगा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
X

-ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश पीछे छूटेंगे

नई दिल्ली।
विश्व अर्थव्यवस्था में भारत बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत डॉलर के लिहाज में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर अगले साल दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थ हो जाएगा। भारत का दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होना दुनिया में एशिया के बढ़ते दबदबे को भी दिखाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 15 सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशियाई देश ही ज्यादा होंगे। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च ने 2018 के लिए यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि नए साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज होगी और इसकी वजह सस्ती ऊर्जा और टेक्नोलॉजी होंगे। रिपोर्ट में एशियाई देशों का जिक्र खास तौर पर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 15 साल के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशियाई देशों का प्रभाव होगा और शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में भारत के प्रवेश को इसी लिहाज से देखा जाना चाहिए।

ब्रेक्जिट का असर ज्यादा नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर आने (ब्रेक्जिट) का असर उसकी अर्थव्यवस्था पर नजर आया है। हालांकि, ब्रेक्जिट को लेकर जिस तरह की आशंकाएं थीं, वो सही साबित नहीं हुईं।

भारत के बारे में क्या कहा

सीईवीआर के डिप्टी चेयरमैन डगलस मैक्विलियम्स ने कहा कि अस्थाई दिक्कतों के बावजूद भारत इस समय फ्रांस और ब्रिटेन के साथ है। 2018 में डॉलर के लिहाज से भारत इन दोनों देशों को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैक्विलियम्स ने कहा- नोटबंदी और जीएसटी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में रफ्तार कुछ कम हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 2032 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर एक की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

Updated : 27 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top