Home > Archived > सहायक प्राध्यापक सीखेंगे सोशल मीडिया मैनेजमेंट के गुर

सहायक प्राध्यापक सीखेंगे सोशल मीडिया मैनेजमेंट के गुर

सहायक प्राध्यापक सीखेंगे सोशल मीडिया मैनेजमेंट के गुर
X

-उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेज से मांगे दो नाम
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग भी अब सोशल मीडिया की ताकत समझ गया है यही कारण है कि उसने सहायक प्राध्यापकों को सोशल मीडिया मैनेजमेंट सिखाने का फैसला लिया है। विभाग ने प्रत्येक कॉलेज से सहायक प्राध्यापकों के दो नाम मांगे हैं जिन्हें सोशल मीडिया मैनेजमेंट सिखाया जायेगा।

सोशल मीडिया का बढ़ता दखल अब सरकारी तंत्र में दिखने को मिल रहा है। प्रशासनिक कार्यालयों में सोशल मीडिया का उपयोग अधिकारिक रूप से किया जा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए सबसे पहले अपने अधीनस्थ कॉलेजों के सहायक प्राध्यापकों को सोशल मीडिया मैनेजमेंट सिखाने के लिए प्रशिक्षण कैंप लगा रहा है। इस प्रशिक्षण कैंप में प्रदेश सभी सरकारी कॉलेजों के कंप्यूटर के जानकार दो सहायक प्राध्यापकों को सोशल मीडिया मैनेजमेंट के गुर सिखाए जाएंगे। विभाग दो बैच में यह प्रशिक्षण देगा। पहले बैच का प्रशिक्षण 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होगा। कॉलेजों को 26 दिसंबर तक उच्च शिक्षा विभाग की समन्वय शाखा को दो सहायक प्राध्यापकों नाम की सूची भेजना होगी।

समय और कागज की बचत

सोशल मीडिया के उपयोग से सरकारी कॉलेजों में समय और कागज बचाया जा सकेगा। वर्तमान में पत्राचार करने में वक्त और कागज अधिक खर्च होता है। अगर सोशल मीडिया के उपयोग कॉलेजों में प्रशासनिक कार्य में होने लगेगा तो निश्चित तौर पर काम में गति आएगी और समय, बजट बचेगा।

Updated : 28 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top