Home > Archived > विरूष्का की शादी को लेकर आई एक बड़ी खबर

विरूष्का की शादी को लेकर आई एक बड़ी खबर

विरूष्का की शादी को लेकर आई एक बड़ी खबर
X

स्वदेश वेब डेस्क। इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में इटली में विवाह बंधन में बंधे है। इन दोनों की शादी 2017 की सबसे चर्चित शादी में से एक है। इस शादी ने जितनी सुर्खियां बंटोरी है शायद ही किसी और सेलिब्रिटी की शादी ने इतना धमाल किया हो। इन दोनों हाल ही में अपनी शादी के दो रिसेप्शन किएं एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में। विरूष्का ने 21 दिसम्बर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन रखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और भी कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसके बाद 26 तारीख को मुंबई में भव्य रिसेप्शन दिया गया, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।

हम आपको बता दें कि विराट अनुष्का की शादी और रिशेप्शन की खबरों के बीच एक बड़ी ऐसी खबर सामने आई है। जो विराट अनुष्का के फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। इस निराश करने वाली खबर के अनुसार विरूष्का अलग हो सकते हैं। इस निराशाजनक खबर के बाद विरूष्का के प्रशंसक काफी निराश हो गये हैं।दरअसल, ज्योतिष के अनुसार विराट और अनुष्का की शादी में एक ऐसी गलती हो गई है। जिसकी वजह से यह दोनों अलग हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार विराट और अनुष्का की शादी वाले दिन उनकी राशि में छठा चाँद था। जो उनके लिए एक दुर्भाग्य है। ऐसी निराशाजनक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष वही है, जिन्होंने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और राहुल महाजन की शादी को लेकर सटीक भविष्वाणी की थी। ऐसी खबर के बाद विरूष्का के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

Updated : 28 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top