Home > Archived > गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं 10 मुख्य अतिथि होंगे

गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं 10 मुख्य अतिथि होंगे

गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं 10 मुख्य अतिथि होंगे
X





नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं बल्कि 10 मुख्य अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा 26 जनवरी हमारे लिए एक ऐतिहासिक-पर्व है। इस वर्ष 26 जनवरी 2018 का दिन, विशेष रूप से याद रखा जाएगा क्योंकि इस वर्ष गणतंत्र-दिवस समारोह में सभी 10 आसियान देशों के नेता मुख्य-अतिथि के रूप में भारत आएंगे। ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि 2017, आसियान के देश और भारत, दोनों के लिए खास रहा है। आसियान ने 2017 में अपने 50 वर्ष पूरे किए और 2017 में ही आसियान के साथ भारत की साझेदारी के 25 वर्ष भी पूरे हुए हैं। 26 जनवरी को विश्व के 10 देशों के इन महान नेताओं का एक साथ शरीक होना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

Updated : 31 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top