Home > Archived > बच्चियों की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध: खुशबू गुप्ता

बच्चियों की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध: खुशबू गुप्ता

बच्चियों की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध: खुशबू गुप्ता
X

ग्वालियर। प्रदेश में बच्चियों से दुराचार जैसा अपराध करने वालों को फांसी की सजा दिलाए जाने संबंधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैसले के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा भाजपा के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर बुधवार को कन्यापूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कुछ बच्चियों के मामले में ऐसी घटनाएं आईं थी जो समाज में अत्यंत घृणित एवं निंदनीय हैं। इन घटनाओं को मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार ने गंभीरता से लेते हुए बच्चियों के दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने का निर्णय लिया है जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बधाई के पात्र हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है और महिला मोर्चा ने बच्चियों की सुरक्षा के मामले को शिवराज सिंह सरकार को अवगत कराया था। कार्यक्रम में सुमन शर्मा, मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, विजया तोमर, रेखा त्रिपाठी, गंगा थापा, वि़द्या थोराठ, माया शर्मा, मालती प्रजापति, किरण भदौरिया, सुधा राजावत, गीता भदौरिया, कैलाशी शर्मा, डॉली जैन, ज्योति तोमर, गीता मेवाफरोश, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Updated : 7 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top