Home > Archived > चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ने किया रोड शो

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ने किया रोड शो

सादाबाद। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी प्रीती चौधरी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो किया और रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने दमखम दिखाते हुए जोशीले नारे लगाए।

रोड़ शो का शुभारम्भ भाजपा चुनाव कार्यालय से हुआ। बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रीती चौधरी ने कस्बा सादाबाद, ग्राम सलेमपुर, मढ़ाका, जैतई, कुरसण्डा, मई, बिसावर, खोंड़ा आदि में रोड़ शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत किया और उन्हें आर्शीवाद दिया। रोड़ शो के दौरान अपने संबोधन मे प्रीती चौधरी ने गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने और क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कराने का वायदा कर वोट मांगे। रोड़ शो मे पूर्व विधायक लहटू ताऊ, पूर्व विधायक चौ. बृजेन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, सुभाष चौधरी, गीता गौड़, शकुन्तला गौतम, सतेन्द्र चौधरी, हरवेन्द्र चौधरी, तुलसीदास अग्रवाल, तेजवीर सिंह, सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो फौजी, दिनेश त्यागी, देवचंद्र गौड़, डा. महेन्द्रपाल शर्मा, संदीप ठाकुर, राजेन्द्र बधौतिया, अशोक कुशवाह, राजेन्द्र धाकरे, गीतम सिंह, अमित चौधरी आदि थे।

Updated : 10 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top