Home > Archived > ....जानें नारियल पानी पीने के फायदे

....जानें नारियल पानी पीने के फायदे

....जानें नारियल पानी पीने के फायदे
X

1. थायरॉएड हॉर्मोन्स को संतुलित बनाए रखने में नारियल पानी बहुत उपयोगी होता है। सुबह के समय नारियल पानी पीने से थायरॉयड हार्मोन नियंत्रित रहते हैं।
2. किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। ये यूरीनरी ट्रैक को साफ रखने में मददगार होता है और साथ ही किडनी में स्टोन को नहीं पनपने देता है।
3. नारियल पानी के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। जिससे कई बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है।
4. अगर आप वजन घटाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो नारियल पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और फैट न के बराबर। नारियल पानी पीने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे घड़ी-घड़ी खाने की जरूरत नहीं पड़ती।
5. त्वचा को पोषण देने के लिए भी नारियल पानी पीना फायदेमंद रहता है। नारियल पानी पीने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है।
6. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी नारियल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। साथ ही ये हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
7. कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
8. हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल का पानी एक अच्छा उपाय है।

Updated : 12 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top