Home > Archived > मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय
X

सभी चाहते हैं कि उनकी हर मनोकामना पूरी हो लेकिन कई बार पूरे प्रयासों के बाद भी कामनापूर्ति नहीं होती है। ऐसे में आपको विशेष प्रयासों के साथ-साथ कुछ उपायों को करने की भी आवश्यकता होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो तो आप रविवार के दिन कुछ खास उपाय करें। रविवार के दिन इन टोटकों को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी....
उपाय -
1. रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से मनोरथ पूर्ति होती है। मनोकामना किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।

2. नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

3. तुलसी के पौधे में रविवार के दिन जल न चढ़ाएं। वहीं इस दिन गाय के घी का दीपक घर में जलाएं।

4. रविवार को श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। लाल कनेर के फूल तथा चंदन आदि के उनकी पूजा करें। तत्पश्चात गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नमः शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।
5. रविवार को सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।

Updated : 12 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top