Home > Archived > सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं: नरेश उत्तम

सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं: नरेश उत्तम

मैनपुरी। सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वही करती है, जिसका प्रमाण देने की आवश्यकता नही है क्योंकि पूरे प्रदेश में विकास की जो गंगा सपा सरकार ने बहायी है वह किसी से छिपी नही है। एक तरफ विकास की टीम है तो दूसरी तरफ मोदी के रूप में विनाश की टीम है, फैसला करना है कि विकास कराने वाले को मौका देंगे या विनाश करने वालों को।

प्रदेशाध्यक्ष श्री उत्तम किशनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमरा में किशनी से पार्टी प्रत्याशी बृजेश कठेरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन से बौखला रहे है। यह गठबंधन देश को बचाने के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने देश को बचाने के लिए भाजपा को उखाडने का जो संकल्प लिया है। उसको आप लोग पूरा करने में सहयोग करेंगे, ऐसा मेरा मानना है। उन्होने कहा कि किशनी सीट समाजवादी पार्टी का वह अभेद दुर्ग है, जिसको भेदना किसी के वश में नही, नामुकिन भी है। इस बार यहां की जनता इस दुर्ग को और मजबूत करने का काम करेगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने कहा कि 55 लाख महिलाओं को पेंशन देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन चलाई। मुख्यमंत्री ने विकास को ही तरजीह दी है न कि बातो को। उन्होंने कहा कि भाजपा तो सिर्फ जुमले बाजी करती है। सभा को जनसभा को पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, केसी यादव, आशुतोष यादव, राजवीर यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, मातादीन यादव, धनंजय पाण्डेय एड0, शुभम् यादव, ताहिर अंसारी, अमित पाण्डेय, अखिलेश यादव, सतेन्द्र शाक्य आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहें।

सपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मैनपुरी आये तो सपाईयों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बेवर, भोगांव व मैनपुरी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी राजनैतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सभाओं के दौरान कहाकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने के साथ-साथ हर क्षेत्र में कार्य कर आम जनमानस को लाभान्वित करने का काम किया। जनता से किये हर वादे पर सरकार पूरी तरह से खरा उतरी है। नरेश उत्तम ने कहाकि प्रदेश की जनता ने फिर से प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया। लेकिन विरोधी जनता का ध्यान भटका कर उन्हें बरगला रहे है। लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है और चुनाव में उन्हें सबक सिखायेगी।

इस दौरान उन्होंने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुयें कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन देश की एकता, अखण्डता को बनाये रखने के लिए किया गया है, दोनों पार्टियों का गठबंधन होने से विरोधी घबरा उठे है। उन्होंने कहाकि चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन 324 का आंकड़ा पार करेगा। मुलायम सिंह की नाराजगी के संबध में सवाल पूंछने पर प्रदेशाध्यक्ष उत्तम ने कहाकि नेता जी पार्टी के संस्थापक है और हम सब पर उनका आर्शीवाद है। उन्होनें कहाकि प्रथम चरण के चुनाव में सपा को जनता का बेहतर समर्थन मिला है।

प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, नृप चौधरी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहें।

Updated : 14 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top