Home > Archived > गूगल मैप्स पर आया नया फीचर

गूगल मैप्स पर आया नया फीचर

गूगल मैप्स पर आया नया फीचर
X

नई जगह और रास्ते खोजने के लिए इस्तेमाल होने वाले गूगल मैप्स पर नया फीचर जारी हुआ है जिसका नाम लिस्ट्स है। यह फीचर आने के बाद यूजर उन जगहों को मार्क कर सकते हैं जहां वे अपने दोस्तो और परिवार के सदस्यों को जाने की सलाह देना चाहते हैं। इस फीचर का फायदा एंड्रॉयड और आईओएस यूजर दोनो उठा सकेंगे। इस लिस्ट को ऑफलाइन भी देख पाएंगे और उन्हें एडिट भी कर पाएंगे।


गूगल के मुताबिक इस लिस्ट को बनाने के दो तरीके हैं। पहला तरीका तो यह है कि यूजर को साइड मेन्यू में जाना होगा। इसके बाद प्लेसेज नाम के विकल्प में जाकर सेव्ड खोलना होगा।

इसके बाद स्क्रीन के दाहिने कोने में नीचे दिए गए प्लस के साइन पर क्लिक करना होगा। वहीं दूसरा तरीका है किसी नई लिस्ट में जोड़ी गई जगह को खोलकर सेव पर टैप करें और फिर एक नई लिस्ट बनाने के लिए क्रिएट विकल्प का चुनाव करें।

Updated : 15 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top