Home > Archived > राजस्थान पुलिस में होगी 10000 से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती

राजस्थान पुलिस में होगी 10000 से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती

राजस्थान पुलिस में होगी 10000 से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती
X

राजस्थान के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, राज्य सरकार की ओर से राजस्थान पुलिस में पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की और से राजस्थान पुलिस में 10000 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए हरी झण्डी दिखा है। सूत्रों के अनुसार इस जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले कांग्रेस सरकार के शासन में तीन साल पहले पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई थी। 2013 में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान पुलिस के करीब 12 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती की थी। अब इसके बाद 2017 में भाजपा सरकार राजस्थान पुलिस में 10,000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती करने की तैयारी कर रही।

सरकार की ओर से राजस्थान पुलिस में होने वाली कांस्टेबलों की भर्ती को हरी झण्डी मिलने के बाद भाजपा सरकार की यह अब तक की पहली सबसे बड़ी भर्ती होगी।

Updated : 16 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top