Home > Archived > समाज में होना चाहिए महिला की गरिमा का सम्मान: मंत्री माया सिंह

समाज में होना चाहिए महिला की गरिमा का सम्मान: मंत्री माया सिंह

समाज में होना चाहिए महिला की गरिमा का सम्मान: मंत्री माया सिंह
X

ग्वालियर। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। चाहे राजनीति हो या फिर शिक्षा व समाज कल्याण प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। समाज में महिलाओं की गरिमा का सम्मान होना चाहिए। उन्हें स्वावलम्बी बनाने के साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। निश्चित रूप से यहां से महिलाएं प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने महिला उत्थान जन कल्याण एवं तकनीकी प्रशिक्षण समिति द्वारा सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित साक्षी अपार्टमेंट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रशिक्षण कार्यालय का शुभारंभ किया।

माया सिंह ने कहा कि जब मेरे पास महिला एवं बाल विकास विभाग था तब मैंने महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत प्रयास किए। महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। आज यह महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ ही परिवार चला रही हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि महिला उत्थान जन कल्याण एवं तकनीकी समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह का प्रशिक्षण दे रही है। निश्चित रूप से यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का बडा योगदान है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। महिलाएं रूचि के अनुसार इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बन सकती हैं।

Updated : 20 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top