Home > Archived > वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई भगवान विश्वेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई भगवान विश्वेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा

छतरपुर। बस स्टेण्ड क्रमांक दो के समीप नौगावं रोड में भगवान विश्वेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वर्षों से उपेक्षित समाधिस्थल पर गोस्वामी समाज ने यह कार्यक्रम रखा है। गोस्वामी समाज के संरक्षक घनश्याम गिरि गोस्वामी के विशेष प्रयास से समाधि स्थल का जीर्णोद्धार कराया गया।

इस कार्य में नपाध्यक्ष अर्चना सिंह समाजसेवी पज्जन चतुर्वेदी, अजयपाल सिंह राव साहब सहित व्यापारियों एसवं अन्य समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। पिछले तीन दिनों से पं. अवध बिहारी पाण्डेय एवं पं. सुरेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कार्यक्रम सम्पन्न कराए। जानकारी के मुताबिक प्राचीन समाधि का स्थल का जीर्णशीर्ण कराकर भगवान विश्वेश्वर की मूर्ति स्थापित कराई गई।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं नपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों में सबको सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सांसारिक व्याधियों से लोगों का मन विचलित होने लगता है तब धार्मिक स्थलों में ही शांति मिलती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बस स्टेण्ड के इस क्षेत्र में मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से आसपास के लोग अपने दैनिक कार्यों के बाद ईश्वर की भक्ति कर सकेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले पद में रहें या न रहें उनके कार्यों से उन्हें पहचान मिलती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय गोस्वामी सभा के युवा इकाई प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरि गोस्वामी ने कहा कि दल से बढक़र राष्ट्र है इसलिए सबको राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू एवं अर्चना सिंह का गोस्वामी समाज के संरक्षक घनश्याम गिरि गोस्वामी, सह संरक्षक गोविंद पुरी गोस्वामी तथा सुरेश गोस्वामी ने शॉल श्रीफल से सम्मान किया। अतिथियों ने इस अवसर पर शिलान्यास किया। उधर भगवान भोलेनाथ की बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अरविंद गोस्वामी ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया।

Updated : 25 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top