Home > Archived > भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
X

नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा का पर्चा अब लीक हो गया है। दरअसल यह जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में परीक्षा का पेपर पाया गया है। दरअसल पर्चा कुछ लोगों को परीक्षा से पहले ही देर रात्रि को दिए जाने को लेकर करीब 1 लाख रूपए, 2 लाख रूपए, 4 लाख रूपए की अलग अलग रकम में सौदा तय होने और विद्यार्थियों को दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

पर्चा लीक होने को लेकर ठाणे अपराध शाखा ने महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, नासिक व गोवा में छापामार कार्रवाई कर 18 लोगों को पकड़ लिया है। अब इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी मिली है कि लगभग 350 लोगों को रात्रि में ही किसी स्थान पर बुलाया गया और फिर पर्चे दे दिए गए।

इसके साथ ही कहा गया कियहीं से तैयारी कर सुबह पेपर देने जाऐं। पकड़े गए लोगों में कुछ सेना के भी हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

Updated : 26 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top