Home > Archived > नर्मदा चंबल अंचल एक्सप्रेस वे से खुलेंगे आचंलिक विकास के द्वार: मंत्री लाल सिंह आर्य

नर्मदा चंबल अंचल एक्सप्रेस वे से खुलेंगे आचंलिक विकास के द्वार: मंत्री लाल सिंह आर्य

नर्मदा चंबल अंचल एक्सप्रेस वे से खुलेंगे आचंलिक विकास के द्वार: मंत्री लाल सिंह आर्य
X

भिण्ड। प्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडक़री द्वारा नर्मदा और चंबल एक्सप्रेस वे परियोजना की स्वीकृति से इस अंचल की जनता की अभिलाषा पूरी होगी। सडक़े विकास की धमनियां होती है। नर्मदा चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण से जहां इस क्षेत्र का आधारभूत ढांचा विकसित होगा वहीं औद्योगिकीकरण को गति मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा चंबल अंचल देश का उर्वर क्षेत्र है जहां गेहंू और पीला सोना सरसों का प्रचुर उत्पादन होता है, लेकिन द्रुत परिवहन की व्यवस्था के अभाव में औद्योगिकीकरण को गति नहीं मिली।

एक्सप्रेस वे के निर्माण से थ्री से फोर लेन की सडक़े बनेगी और सढक़ परिवहन का विकास होगा। मंत्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की इन मार्गों के विकास के प्रति उत्सुकता को देखते हुए नितिन गडक़री ने भरोसा दिलाया है कि यदि भूमि का अधिग्रहण कराया जाता है तो एक वर्ष के भीतर इन मार्गों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। अब दारोमदार राज्य सरकार के ऊपर है। चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण से इस अंचल के विकास को पंख लगेंगे। आर्य ने नितिन गडक़री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास का विकेन्द्रीकरण का जो अभियान शुरू किया है उससे विकास का असंतुलन समाप्त होगा।

Updated : 4 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top