Home > Archived > घर में नहीं टिकता पैसा तो.. अपनाए ये उपाय

घर में नहीं टिकता पैसा तो.. अपनाए ये उपाय

घर में नहीं टिकता  पैसा तो.. अपनाए ये उपाय
X

पैसे कमाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते है। कई बार इसके बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता। इसके लिए आप घर में ही कुछ उपाय कर सकते है। जिससे आपके घर पैसा टिकने लगेगा। घर में कुछ विशेष चीजें जलाने से आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा।

-घर में रोजाना आप काली मां के आगे एक धूपबत्‍ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें। धूप देने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर करने में भी इससे बहुत लाभ मिलता है।
-घरों में धूनी देने के लिए कई तरह की चीज़ें आती है। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।
-रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।
-पीली सरसों, गुग्‍गल, लोबान को मिलाकर सूर्यास्‍त के समय कंडे जलाकर ये सारी सामग्री डाल दें। घर में मौजूद नकारात्‍मक उर्जा दूर हो जाएगी।
-घर में सप्‍ताह में एक या दो बार नीम के पते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्‍ट हो जाएंगे। वहीं वास्‍तुदोष भी समाप्‍त हो जाएगा।

Updated : 10 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top