Home > Archived > सावित्रीबाई फूले का पुण्य-स्मरण

सावित्रीबाई फूले का पुण्य-स्मरण

भोपाल। स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए सतत कार्य करने वाली माता सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर मप्र अजाक्स मंत्रालय शाखा द्वारा मंत्रालय स्थित कार्यालय में माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किए गए।

अजाक्स मंत्रालय शाखा के अध्यक्ष घनश्याम दास भकोरिया ने माता सावित्रीबाई फूले का पुण्यस्मरण करते हुए उनके संघर्षजीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फूले भारत की एक शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविन्दराव फूले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए बहुत से कार्य किए। 1852 में उन्होंने अछूत बालिकाओं के लिazए विद्यालय की स्थापना की।

Updated : 11 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top