Home > Archived > ...जानें क्या है घड़ी लगाने की सही दिशा

...जानें क्या है घड़ी लगाने की सही दिशा

...जानें क्या है घड़ी लगाने की सही दिशा
X

कभी-कभार लोग जाने-अनजाने में घड़ी को गलत जगह पर लगा देते हैं जिससे कि घर पर नाकारत्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स देंगे जिसे अपनाकर आप अपने घर में सही दिशा में घड़ी लगा सकते हैं।

♥ दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि दक्षिण दिशा में घड़ी आप भूलकर भी ना लगाएं।

♥ कभी-कभार घड़ी चलते-चलते रूक जाती है या खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग घड़ी को ठीक करना ज्यादा जरूरी नहीं समझते. लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खराब घड़ी परिवार की सफलता में बाधक बनती है।

♥ ज्यादातर लोग दरवाजे के उपर घड़ी टांगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दरवाजे पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार दरवाजे के उपर घड़ी टांगने से घर में नकारत्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

♥ घड़ियाँ आज कल बहुत प्रकार की चल रही हैं लेकिन हम खरीदते समय यह देखते नहीं की घड़ी किस प्रकार की लेनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पेंडुलम वाली घड़ी सबसे शुभ मानी जाती है।

♥ घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है।

Updated : 17 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top